बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

UP ELECTION : AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 9 सीटों के लिए की घोषणा

UP ELECTION : AIMIM ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 9 सीटों के लिए की घोषणा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP डेस्क : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को आशा भरी आंखों से देख रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) ने पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। AIMIM ने पहली सूची में 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं।

जारी सूची के अनुसार गाज़ियाबाद के लोनी से डॉक्टर मेहताब, हापुड़ के ग्राम मुक्तेश्वर से फुरकान चौधरी, धुलना हापुड़ से हाजी आरिफ को, मेरठ के सिवाल खास से रिफत खान, मेरठ के सरधना से ज़ीशान आलम को, किठौर मेरठ से तस्लीम अहमद को, सहारनपुर से अमजद अली को, बरेली से शाहीन रज़ा ख़ान को, सहारनपुर देहात से मरगूब अली को AIMIM ने अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

100 सीटों पर उतरेंगे AIMIM के प्रत्याशी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं और AIMMM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। कहा जा रहा है कि ये वो विधानसभा क्षेत्र होंगे जहाँ मुस्तिम आबादी बहुतायत में है।

दरअसल उत्तर प्रदेश में लगभग 20 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और प्रदेश की 125 सीटों पर मुस्लिम समाज निर्यायक की भूमिका में हैं। इन सीटों में अब तक मुस्लिम समाज को सपा का वोट बैंक माना जाता था। पर अब ओवैसी इनपर अपना हक जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन