बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

हैदराबाद जाने वाले हवाई यात्रियों की यात्रा होगी और भी आसान, 10 जनवरी से शुरू होंगी दो नई उड़ानें

हैदराबाद जाने वाले हवाई यात्रियों की यात्रा होगी और भी आसान, 10 जनवरी से शुरू होंगी दो नई उड़ानें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। नए साल की शुरुआत में रायपुर और हैदराबाद के बीच हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने 10 जनवरी से इस रूट पर दो नई उड़ानों की शुरुआत का ऐलान किया है। वर्तमान में रायपुर-हैदराबाद के बीच दो उड़ानें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नई उड़ानों का शेड्यूल

सुबह की उड़ान: हैदराबाद से सुबह 6:45 बजे उड़ान भरकर 8:30 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में माना एयरपोर्ट से 8:50 बजे टेक ऑफ कर 10:45 बजे हैदराबाद लैंड करेगी।
शाम की उड़ान: हैदराबाद से दोपहर 4:35 बजे टेक ऑफ कर 6:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में माना से 6:30 बजे उड़ान भरकर रात 8:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

शीतकालीन शेड्यूल जारी, लेकिन अन्य रूटों पर निर्णय लंबित

इंडिगो ने शीतकालीन शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन रायपुर से जयपुर, चंडीगढ़, रांची, पटना, राजकोट और सूरत के लिए सीधी उड़ान की मांग अब भी अधूरी है। व्यास ट्रेवल्स के संचालक कीर्ति व्यास ने इंडिगो प्रबंधन से इन उड़ानों को भी शुरू करने की मांग की है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन