@AdityaTripathi अगर आप भी देश दुनियां घूमने और नए अडवेंचर अनुभव करने में दिलचस्पी रखतें हैं तो यह खबर आपके काम की है। पूरी दुनिया में लोग होटलों में रुकने और लग्ज़री लाइफ जीने के लिए करोड़ों रुपए तक खर्चकर देते है, लेकिन हम आज आपको एक ऐसे होटल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें न कोई दीवार है और न ही कोई छत है। लोग खुले आसमान के नीचे ही रुकने के लिए मोटी रकम खर्चने को तैयार हो जाते हैं। तो आख़िर ऐसा क्या ख़ास है इस होटल में ?

दरअसल स्विट्जरलैंड के इस होटल का नाम है The Null Stern Hotel. इसमें ना दीवारे हैं, ना बड़े-बड़े झूमर, ना टीवी, ना साज-सजावट की चीजें और ना ही वॉशरूम। लेकिन फिर भी लोग रात बिताने यहां पहुंचते हैं।

 

यह अनोखा होटल स्विस एल्प्स में समुद्र तल से 6 हजार 463 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। असल में स्विट्जरलैंड के दो आर्टिस्ट फ्रैंक और पैट्रिक रिकलिन ने इसे सेफीनेंट लैंड आर्ट फेस्टिवल के लिए बनाया था। लेकिन जगह इतनी पॉपुलर हो गई कि इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

See also  बिहार में लगा 15 मई तक कम्प्लीट LOCKDOWN, CM नीतीश ने की घोषणा, जानें क्या रहेगा खुला और बंद?

250 डॉलर में बिताइए एक शानदार रात

अगर आपको वॉशरूम जाना है, तो इसके लिए कम से कम 5 मिनट लगेंगे। क्योंकि उसे बेड से दूर बनाया गया है। ताकि आपकी आखों और खबसूरत नजारों के बीच खलल ना पड़े। पहले भी ये आर्टिस्ट स्विट्जरलैंड में ही जमीन के नीचे परमाणु बंकर के अंदर 6 सिंगल और 4 डबल बेड का होटल बना चुके हैं।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।