बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

झूठा केस बना कर अवैध वसूली के आरोप, जांच के बाद टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच  

झूठा केस बना कर अवैध वसूली के आरोप, जांच के बाद टीआई समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच  
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग तमाम कार्रवाईयों के बावजूद करप्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में महुआ शराब बनाने का झूठा केस लादने और पीडि़त से अवैध वसूली का आरोप थाना प्रभारी और जवानों पर लगा है। पीड़ित द्वारा इस मामले की शिकायत के बाद थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जारी आदेश के बाद की गई है।

केस कमजोर करने का झांसा देकर पैसे की मांग

ग्राम घरघोड़ी निवासी भूपदेव सिंह राठिया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि थाना घरघोड़ा के प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक दिलीप साहू (आर. 378) और प्रेम राठिया (आर. 13) ने उस पर महुआ शराब बनाने का झूठा केस लादने और फिर उसे कमजोर करने के नाम पर डरा-धमकाकर जबरन पैसे की मांग की।

जांच में भ्रष्ट आचरण उजागर

इस गंभीर आरोप की जांच जब उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) से कराई गई, तो मामले की परतें खुलती चली गईं। जांच प्रतिवेदन में साफ तौर पर पाया गया कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने पदीय कर्तव्यों का घोर उल्लंघन करते हुए अनैतिक और भ्रष्ट आचरण किया है। तीनों पुलिसकर्मी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, आरक्षक दिलीप साहू, आरक्षक प्रेम राठिया को रक्षित केंद्र रायगढ़ में अटैच करते हुए मामले की प्राथमिक जांच तीन दिवस के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन