बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी करने पर आक्रोशित आदिवासी समाज, मंत्री की गाड़ी रोकी

राष्ट्रपति के खिलाफ टिप्पणी करने पर आक्रोशित आदिवासी समाज, मंत्री की गाड़ी रोकी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई विवादित टिप्पणी मामले पर आदिवासी समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस भी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरी के बयान का विरोध कर रही है। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने रविवार को गिरी के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। चटर्जी ने गिरी के खिलाफ आईपीसी और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम की धाराओं के तहत तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी चीफ ममता बनर्जी को गिरी को बर्खास्त कर देना चाहिए और खुद राष्ट्रपति मुर्मू से इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए।

अखिल गिरी की टिप्पणी के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बांकुड़ा में सड़क जाम कर दी। रविवार सुबह से ही कई आदिवासी समितियों के समर्थक खटड़ा, बांकुड़ा में सड़कों पर उतर आए। सभी ने पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री ज्योत्सना मंडी की कार रोककर जोरदार प्रदर्शन किया।

विवाद होने पर गिरी ने मांगी माफी
मालूम हो कि वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद गिरी ने अपने विवादित बयान के लिए माफी मांग ली थी। गिरि को 17 सेकंड के इस वीडियो में 'राष्ट्रपति के रूप' के बारे में टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर गिरी को मंत्री पद से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन