रांची। ढाई करोड़ की धोखाधड़ी मामले की वजह से चर्चाओं में चल रही बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ चेक बाउंस मामले में रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। अमीषा पर प्रोड्यूसर अजय कुमार ने ढाई करोड़ रुपये का चेक बाउंस का आरोप लगाया है। अजय का आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिए थे, इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं। बाद में जब फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया। मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं किया है।

See also  ED ने इस भाजपा नेता के छोटे भाई के घर पर दी दबिश, दुकान में मिल चुके हैं वन्यप्राणी के अवशेष

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।