बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

आंदोलन कर रहे बीएड शिक्षकों ने मरीन ड्राइव के सामने सड़क किया जाम, परिजन भी प्रदर्शन में हुए शामिल, यातायात हुआ बाधित

आंदोलन कर रहे बीएड शिक्षकों ने मरीन ड्राइव के सामने सड़क किया जाम, परिजन भी प्रदर्शन में हुए शामिल, यातायात हुआ बाधित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश भर में बर्खास्त किये गए बीएड शिक्षक और परिजनों ने लगातार किये जा रहे आंदोलन के तहत रविवार को राजधानी में पैदल मार्च किया। ये सभी मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) से घड़ी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल जाने वाले थे। लेकिन पुलिस ने इन्हें मरीन ड्राइव के पास रोक दिया। इसके चलते आंदोलनकारी यहीं सड़क पर बैठ गए। इससे तेलीबांधा थाना चौक तक ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बड़ी संख्या में लो जाम में फंस गए हैं।

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में चक्का जाम कर रोड पर बैठे आंदोलनकारियों का आरोप है कि अंबेडकर विरोधी सरकार ने शिक्षकों को अंबेडकर को माला पहनाने जाने से रोक दिया है। इनमें बस्तर और सरगुजा के शिक्षक भी शामिल हैं।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन