बड़ी खबरः आयकर विभाग की छापेमारी, देश भर में 100 करोड़ रुपये के काले धन का लगाया पता

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने मंगलवार को टैक्स चोरी के मामले में देश भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनेदेन का खुलासा किया है। विभाग ने 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी-ऑन-सोन, लखनऊ और दिल्ली में 30 से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसमें विभाग ने कुछ ऐसे व्यक्तियों और समूहों पर तलाशी अभियान चलाया, जो रियल एस्टेट और आभूषण व्यापार से जुड़े हुए थे।

आयकर विभाग की तलाशी के दौरान, बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और आयकर चोरी का संकेत देने वाले डिजिटल सबूत मिले। विभाग को तलाशी के दौरान, 12 करोड़ रुपये से अधिक का बेहिसाब स्टॉक पाया गया। बेहिसाब नकद लेनदेन की मात्रा 80 करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग ने 14 बैंक लॉकरों को बंद कर दिया है।

आयकर विभाग के 20 और 2 नवंबर को छापेमारी की जिसमें 1300 करोड़ रुपये की बेहिसाब अघोषिच आय का पता चला। विभाग ने मुंबई, बेंगलुरु और गोवा में फैले 50 से अधिक रियल एस्टेट समूहों पर छापेमारी की थी। तलाशी अभियान में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब रकम का पता लगाया है। इसके अलावा, विभाग ने 24 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के आभूषण भी जब्त किया है।

See also  देशभक्ति की भावना को दोगुना कर देंगे ये 10 ट्रेंडिंग सॉन्ग, गणतंत्र दिवस पर जरूर सुनें ये प्लेलिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।