बड़ी खबर- भिंड में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, खेत में गिरा प्लेन, पायलट ने कूद कर बचाई जान... देखें Video

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश में भिंड जिले के बबेड़ी गांव में गुरुवार को भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट घायल हो गया है। गांववालों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस तक दी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना एयर पोर्ट अफसरों को भेजी जा चुकी है। यह घटना बीहड़ इलाके में हुई है।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) क्षेत्र में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान क्रैश हो जाने की ख़बर है, पायलट बिल्कुल सुरक्षित है। विमान क्रैश होकर खेत में गिर गया। जिसके कारण आस-पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। यह भिंड के देहात थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।