सिर्फ अफवाह फैलाते हैं भाजपाई, मुंगेरीलाल के सपने देखें : पीएल पुनिया
FILE PHOTO

0 कहा पार्टी में, कार्यकर्ताओं में कहीं कोई असंतोष नहीं है, चुनाव में टिकट चाहने वालों की संख्या हमेशा बहुत होती है

विशेष संवादाता, रायपुर
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का दौरे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इसके साथ ही पुनिया ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का फोकस केवल हारे हुए सीटों पर नहीं है बल्कि जीते हुए सीटों के साथ पूरे 90 सीटों पर कांग्रेस फोकस कर रही है। 2023 जीतने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है, कार्यकर्ताओं की शिकायतें और सुझाव पर सीधे उनसे चर्चा हो रही है।
आगे उन्होंने टिकिटार्थियों के सवाल पर कहा कि, चुनाव में टिकट चाहने वालों की संख्या हमेशा बहुत होती है, 2018 में भी टिकट चाहने वालों की संख्या बहुत थी। लेकिन सबको मालूम है टिकट किसी एक को ही मिलेगा। आगे पुनिया ने कहा कि, पार्टी में, कार्यकर्ताओं में कहीं कोई असंतोष नहीं है। बीजेपी के लोग ऐसी बातें फैलाते हैं। बीजेपी क्या कह रही है उसकी कांग्रेस को कोई परवाह नहीं है। छग को कांग्रेस मुक्त करने भाजपा का सपना मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने जैसा है, जो कभी पूरा नहीं होगा।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी उल्का ने प्रदेश दौरे के साथ भाजपा पर हमला बोला है। उल्का ने कहा कि, आगे 2023 और 2024 का चुनाव कांग्रेस का लक्ष्य है। दिल्ली का रास्ता छत्तीसगढ़ से शुरू होगा, लिहाजा चुनाव से पहले दौरे के साथ सरकार और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  ब्रेेकिंग: कोरोना पर दोपहर तीन बजे सीएम भूपेश बघेल देंगे जनता के नाम संदेश, रायपुर में धारा 144 लागू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।