बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

आज से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगी BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, कार्यकर्ताओं में भर सकती है नया जोश

आज से तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगी BJP प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, कार्यकर्ताओं में भर सकती है नया जोश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छतीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज से बस्तर संभाग के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी के किसी प्रदेश पदाधिकारी को बस्तर आमंत्रित नहीं किया गया है। सिर्फ बस्तर संभाग के प्रभारी शिवरतन शर्मा मौजूद रहेंगे। बीजेपी नेता ने बताया कि दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर के पदाधिकारियों की बैठक लेगी।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो बस्तर में कार्यकर्ताओं की नाराजगी बड़ा मुद्दा है। पुराने कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रम से दूर हो गए हैं। चुनाव हारे नेता भी आंदोलन और प्रदर्शन में शामिल नहीं हो रहे हैं। ऐसे में पुरंदेश्वरी की बस्तर की बैठक कार्यकर्ताओं में नया जोश भर सकती है।

बताया जा रहा है कि पुरंदेश्वरी राज्य सरकार की योजनाओं, आदिवासी हितों के लिए केंद्र सरकार की पहल सहित अन्य मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। इसमें साथ ही आजीवन सदस्यता निधि, आनलाइन डोनेशन कैंपेन और केंद्रीय संगठन से मिले कार्यक्रम की समीक्षा भी करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन