नई दिल्ली। भारतीय थलसेना के बाद अब नौसेना में भी जवानों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जवानों में संक्रमण की वजह तलाशी जा रही है। इंडियन आर्मी के बाद अब Indian Navy में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। तेजी फैल रहे इस वायरस ने अब भारतीय नौसेना को भी अपनी जद में ले लिया है। नौसेना के जवान भी कोरोना से संक्रमित होने लगे हैं। पश्चिमी नौसेना कमान के तट पर मौजूद आईएनएस आंग्रे पर जवानों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। बता दें कि INS आंग्रे महाराष्ट्र के मुंबई तट पर मौजूद है।

 

नौसैनिक अस्पताल में भर्ती जवान

 

कोरोना पॉजिटिव जवानों को नौसैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौसेना के भीतर जवानों में संक्रमण होने का यह पहला मामला है। इन जवानों में कोरोना संक्रमण कैसे फैला इसकी जानकारी जुटाने के साथ ही उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जो बीते दिनों में संक्रमित जवानों के संपर्क में आए थे।

 

हालांकि, अब तक की जांच में सिर्फ ये ही पता चल सका है कि लॉकडाउन की वजह से सभी सैनिक अपने घरों में ही थे और किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए थे। सभी को मुंबई के नौसैनिक अस्पताल INHS अश्विनी में Quarantine किया गया है।

थलसेना में भी मिल चुके हैं केस

 

भारतीय नौसेना के पहले भारतीय थल सेना में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहला मामला लद्दाख में पोस्टेड एक जवान का आया था। वह छुट्टियों में अपने परिवार के साथ था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। राहत वाली बात थी कि जवान पूरी तरह से ठीक हो गया था।

कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। मरीजों की संख्या 14000 के करीब पहुंच गई है। हालांकि कुछ राज्यों में स्थिति पहले से बेहतर हुई है। लॉकडाउन का असर भी धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। बावजूद इसके वर्तमान स्थिति में थोड़ी सी भी लापरवाही देश का बड़ा नुकसान कर सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें </strong%

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।