बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

अहमदाबाद में बुराड़ी कांड, एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत...

अहमदाबाद में बुराड़ी कांड, एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, सभी की मौत...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Burari incident in Ahmedabad: अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को बुराडी कांड जैसी घटना सामने आई है जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने कथित रूप से जहर खाकर जान दे दी। मृतकों में पति-पत्नी उनकी दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। सामूहिक खुदकुशी की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने बताया कि बावला स्थित किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला तरल पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। सभी मूल रूप से ढोलका के रहने वाले थे। मृतकों में विपुल कांजी वाघेला (34), उनकी पत्नी सोनल (26), उनकी दो बेटियां (11 और 05) और एक बेटा (08) शामिल हैं।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम घर की तलाशी लेने के साथ ही सबूत इकट्ठे कर रही हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि यह परिवार मूलरूप से कहां का रहने वाला था।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन