बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

CBI Summons Former J&K Governor -करप्शन से जुड़े मामले में सत्यपाल को CBI ने किया तलब

CBI Summons Former J&K Governor -करप्शन से जुड़े मामले में सत्यपाल को CBI ने किया तलब
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

दिल्ली। J&K के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने एक बार फिर से पूछताछ के लिए समन जारी किया है। पिछले साल अक्टूबर महीने में भी इस मामले को लेकर श्री मलिक से पूछताछ की गई थी। CBI ने पूर्व राज्यपाल को 27 और 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था। इस को लेकर ही सीबीआई ने मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। मलिक ने दावा किया था। उन्हें 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के गवर्नर के अपने कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के एवज में 300 करोड़ की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

वहीं सीबीआई के समन पर मलिक का कहना है कि इस मामले में मेरे द्वारा दी गई रिपोर्ट के संबंध में सीबीआई को कुछ स्पष्टीकरण चाहिए। जिस वजह से मुझे नोटिस दिया गया है। वहीं मीडिया ख़बरों के मुताबिक मलिक को बीमा घोटाला मामले में कुछ सवालों के जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है।

पुलवामा अटैक मामले में आरोप के बाद से चर्चा में मलिक

गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने 2019 में हुए पुलवामा अटैक को मोदी सरकार पर सबसे बड़ी चूक का आरोप लगाया था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, ''सीआरपीएफ ने उनके लोगों को लाने-ले जाने के लिए एयरक्राफ्ट मांगा था, क्योंकि इतना बड़ा काफिला कभी रोड से नहीं जाता। उनको एयरक्राफ्ट नहीं दिया गया।" उन्होंने आगे कहा कि " मैनें ये बात प्रधानमंत्री को बताई कि ये हमारी गलती से हुआ है। अगर हम एयरक्राफ्ट दे देते तो ये नहीं होता तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम अभी चुप रहो।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन