रायपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब छत्तीसगढ़ मंकी पॉक्स से भी ग्रसित होने की कगार पर है। बीते 24 घंटों में छत्तीगसढ़ में 10 हजार 216 सैंपलों की जांच की गई जिसमे 658 मरीजों की पहचान हुई है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर से मिले हैं। रायपुर से 162 , दुर्ग से 93 और राजनांदगांव से 66 संक्रमितों की पहचान हुई है। रायपुर से एक मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में पॉजिटिविटी दर 6.44 प्रतिशत हो गई है, वहीँ अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 3440 हो गई है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में नाबार्ड के सहयोग से ‘‘सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महिला उद्यमिता को मजबूत करना’’ विषय पर 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न