बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

CG Weather Update : ठंडी और शुष्क हवाओं की बढ़ रही शीतलहर की संभावना! राज्य में 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

CG Weather Update : ठंडी और शुष्क हवाओं की बढ़ रही शीतलहर की संभावना! राज्य में 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में और ठंड बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। दरअसल प्रदेश में इन दिनों उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई है। इसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी भी हुई है। वहीं छत्‍तीसगढ़ में आने वाले तीन से चार दिन में प्रदेश में ठंड और बढ़ने वाली है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। छत्‍तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से आज सोमवार सुबह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में मौसम में ठंडकता रही। हालांकि मौसम शुष्क रहा और धूप भी निकली। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे होते हुए 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

छत्‍तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल ठंड अच्छी पड़ने के कारण गर्म कपड़ों का कारोबार भी काफी अच्छा रहा। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में कारोबार में काफी तेजी रही।

प्रदेश के इन जिलों में सोमवार को यह रहा तापमान

  • रायपुर 26.3 - 14.7
  • बिलासपुर 26.4 - 15.4
  • अंबिकापुर 21.1 - 13.6
  • जगदलपुर 26.6 - 15.6
  • दुर्ग 26.6 - 13.0
  • पेन्ड्रा 22.4 - 12.6

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन