गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुर, 10 सित |
संस्करण:
Uncategorized

छत्तीसगढ़ को बजट में कुछ नहीं मिला - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ को बजट में कुछ नहीं मिला - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी। Chhattisgarh received nothing in the budget : प्रधानमंत्री मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 2026-27 के बजट को निराशाजनक बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बजट में छत्तीसगढ़ को कुछ नहीं मिला।

पूर्व मुख्चमंत्री ने कहा कि न तो किसानों को कुछ फायदा होगा और न ही उद्योगपतियों के लिए रोजगार बढ़ाने की दिशा में कुछ योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया है। बजट में केवल शराब महंगी और मछली सस्ती की है, शराब दुकानें बढ़ा दी गई है ताकि शराब से कमाई की जा सके।

धान खरीदी में भी किसानों को परेशानी भुगतनी पड़ी है। तय मूल्य 3100 रुपये पर धान नहीं खरीदा गया। धान खरीदी पूरी तरह से फेल साबित हुई। यह बजट किसान, गरीब और मध्यम वर्ग विरोधी है।