बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

बिग ब्रेकिंग : कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी अस्पताल में भर्ती ,बीपी और सर दर्द की समस्या

बिग ब्रेकिंग : कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी अस्पताल में भर्ती ,बीपी और सर दर्द की समस्या
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : रायपुर सेंट्रल जेल के न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीपी और सिरदर्द के दिक्कत के बाद प्राथमिक चिकित्सा दी गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं देखते हुए जेल के मेडिकल अफसर ने ईडी के संदिग्ध सूर्यकांत तिवारी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।

जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्रिय से मिली जानकारी के अनुसार सूर्यकांत तिवारी को जांच उपरांत बुधवार को मेकाहारा में शिफ्ट किया गया है। सूर्यकांत तिवारी को ब्लड प्रेशर और सिर में तेज दर्द की वजह से मेडसिन डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है। ठीक होने के बाद जेल शिफ्ट किया जाएगा।

कोयला घोटाले और मनी लॉड्रिंग केस में प्रदेश में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने 11 अक्टूबर को आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी और अन्य कुछ अफसरों के यहां छापे की कार्रवाई की थी। निलंबित आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को जेल भेजा गया। कोर्ट में पेश होने से पहले सूर्यकांत तिवारी ने कहा- यह मेरे खिलाफ राजनैतिक साजिश है। मुझे न्यायपालिका पर पूर्ण भरोसा है। सच जल्द सामने आ जाएगा। मेरी जान को इनसे खतरा है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन