बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

फटाफट निपटा लें बैंकिंग के सारे काम, अगस्त माह में हैं छुट्टियों की झड़ी! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...

फटाफट निपटा लें बैंकिंग के सारे काम, अगस्त माह में हैं छुट्टियों की झड़ी! इतने दिन बंद रहेंगे बैंक...
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। अगर आप बैंक से जुड़े किसी ज़रूरी काम को टाल रहे हैं, तो अब और देर मत कीजिए। क्योंकि अगस्त 2025 में बैंकों में छुट्टियों (Bank holidays August 2025) की भरमार होने वाली है। इस महीने कई राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार हैं, जिनकी वजह से बैंक कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ना तय है।

बता दे कि, अगस्त माह में कई राज्यों में अलग-अलग स्थानीय त्योहार और धार्मिक आयोजन होते हैं, जिनकी वजह से कुछ जगहों पर अतिरिक्त छुट्टियां भी हो सकती हैं।

अगस्त 2025 में बैंक हॉलिडे (Bank holidays August 2025) की लिस्ट-

  • 3 अगस्त- रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 9 अगस्त- रक्षा बंधन और झूलन पूर्णिमा के कारण बंद रहेंगे. इसके अलावा, दूसरे शनिवार भी है।
  • 10 अगस्त- रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस।
  • 16 अगस्त - कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बंद रहेंगे.
  • 17 अगस्त - रविवार होने के चलते पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
  • 23 अगस्त - चौथे शनिवार केअवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 अगस्त - रविवार की छुट्टी रहेगी.
  • 27 अगस्त - गणेश चतुर्थी
  • 31 अगस्त - पूरे भारत में बैंक रविवार की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे.

इसके आलावा इन राज्यों में भी इस दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank holidays August 2025)

  • 8 अगस्त- ओडिशा और सिक्किम में तेंडोंग लो रुम फात के कारण बंद रहेंगे.
  • 13 अगस्त - इम्फाल (मणिपुर) में बैंक देशभक्ति दिवस के कारण बंद रहेंगे.
  • 19 अगस्त - महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के अवसर पर अगरतला (त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अगस्त - श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण गुवाहाटी (असम) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 अगस्त - गणेश चतुर्थी और नुआखाई के दूसरे दिन भुवनेश्वर (ओडिशा) और पणजी (गोवा) में बैंक बंद रहेंगे.
Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन