बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए सरकार की नई गाईडलाइन जारी, जानिए पॉइंट टू पॉइंट ये जरूरी बातें

कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए सरकार की नई गाईडलाइन जारी, जानिए पॉइंट टू पॉइंट ये जरूरी बातें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना के मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसके अनुसार, ऐसे मरीज जिनमें कोविड के शुरुआती लक्षण हैं या फिर लक्षण नहीं हैं, वो घर पर ही होम आइसोलेशन में रहें। उनके साथ ही कॉन्टेक्ट में आने वाले लोगों को भी होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, घर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पूरी देखभाल करनी होगी। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के परिजनों को लगातार अस्पताल या डॉक्टर्स के संपर्क में रहना होगा। कोरोना के लक्षण सामने आने के कम से कम 10 दिन बाद होम आइसोलेशन को खत्म किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे लगातार तीन दिन तक अगर फीवर न आया हो तब।

नई गाइडलाइंस की खास बातें
होम आइसोलेशन के लिए इजाजत जरूरी

  • ऐसे पेशेंट्स जिनको एचआईवी, कैंसर और ट्रांसप्लांट हुआ है।
  • जो मरीज 60 साल से ऊपर हैं और कोमार्विड हैं।

पेशेंट के लिए जरूरी बातें

  1. क्रॉस वेंटिलेशन हो और कमरे की खिड़की खुली रहे।
  2. पेशेंट हमेशा ट्रिपल लेयर मास्क पहनें।
  3. मरीज के मास्क को हर 8 घंटे पर बदलना अनिवार्य है।
  4. मरीज को एक कमरे में ही रहना होगा।
  5. पूरे घर में घूमने की मनाही होगी।
  6. मरीज को घर के बाकी सदस्यों से उचित दूरी बनानी होगी।
  7. बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के पास जाने पर पाबंदी।
  8. मरीज को दिन में दो बार गुनगुने पानी से गरारा करने और स्टीम लेने की सलाह दी गई है.

लिक्विड डाइट और आराम जरूरी

  • होम आइससोलेश में रहने वाले मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट में शामिल करना होगा।
  • घर पर रहने वालों को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह दी गई है।
  • ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन को मॉनिटर करने के लिए प्लस ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।
  • इसके साथ ही रोजाना 4 घंटे पर टेम्परेचर लेना जरूरी है
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन