बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

कोरोना का संकट: 4 माह के लिए NEET PG स्थगित, MBBS के फाइनल ईयर के छात्रों को प्रधानमंत्री ने दी ये जिम्मेदारी

कोरोना का संकट: 4 माह के लिए NEET PG स्थगित, MBBS के फाइनल ईयर के छात्रों को प्रधानमंत्री ने दी ये जिम्मेदारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। देश भर के MBBS के छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी घोषणा की है। कोरोना के बढ़ते संकट के कारण पीएम मोदी ने रविवार को हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में लिए गए फैसले आज सामने आए हैं। पीएम मोदी ने MBBS फाइनल ईयर के छात्रों को एक जिम्मेदारी देने का फैसला किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि MBBS के फाइल ईयर के छात्रों को माइल्ड कोविड मामलों के टेली कंसल्टेशन और मॉनिटरिंग के काम में लगाया जाएगा। छात्र अपनी फैकेल्टी की देख रेख में काम करेंगे। BSc/GNM क्वालीफाइड नर्स को सीनियर डॉक्टर्स और नर्स की देख रेख में फुल टाइम कोविड नर्सिंग ड्यूटी में लगाया जाएगा।

PMO ने कहा कि COVID कर्तव्यों के 100 दिनों को पूरा करने वाले चिकित्सा कर्मियों को नियमित सरकारी भर्तियों में प्राथमिकता दी जाएगी। मेडिकल इंटर्न्स को उनकी फैकेल्टी की देखरेख में कोविड प्रबंधन कार्यों के लिए तैयान किया जाएगा। इतना ही नहीं कोविड ड्यूटी में लगे जो चिकित्सा कर्मी 100 दिनों के कार्य को पूरा करेंगे उन्हें प्रधानमंत्री के प्रतिष्ठित कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में फैसला किया गया है कि जिन मेडिकल स्टूडेंट्स को ड्यूटी पर लगाया जाएगा, उनका प्रॉपर तरीके से वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना में लगे हेल्थ वर्कर्स की तरह वे भी केंद्र की बीमा स्कीम में कवर होंगे।

NEET PG परीक्षा 4 महीने के लिए स्थगित

प्रधानमंत्री ने नीट पीजी परीक्षा को 4 महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। इस परीक्षा को 31 अगस्त से पहले नहीं कराया जाएगा। नीट परीक्षा पहले 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इसे स्थगित करने का निर्णय लिया था। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने 14 अप्रैल को नीट पीजी 2021 एग्जाम के एडमिट कार्ड (NEET PG 2021 Admit card) जारी कर दिए थे। 15 अप्रैल को यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद से ही छात्र नई परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह परीक्षा अगले 4 महीने तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन