बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

आधी रात को मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़,किंग खान को किया खास अंदाज में विश

आधी रात को मन्नत के बाहर लगी फैंस की भीड़,किंग खान को किया खास अंदाज में विश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Happy Birthday Shahrukh Khan: शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। शाहरुख खान की एक्टिंग के लाखों दीवाने है। इसी के चलते उनके जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान के घर के बाहर फैंस की काफी भीड़ देखी जाती है। ऐसा ही इस बार भी हुआ, शाहरुख खान के फैंस रात में ही किंग खान के घर के बाहर पहुंच गए और एक खास अंदाज में शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी । इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस को देखने के बाद किंग खान भी अपने बेटे के साथ बालकनी में आए और फैंस का शुक्रिया अदा किया।

https://twitter.com/SweetyUdaya/status/1587623726161747968?s=20&t=V9PmYpO9Do777AZ1ltaA9w

बता दे की आधी रात को शाहरुख खान के मन्नत के बाहर हजारों की तादात में फैंस पहुंचे। जहां उन्होंने बडे़ ही शान तरीके से अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी। मन्नत के बाहर हाथों में बड़े-बडे़ ‘हैपी बर्थडे’ के बैनर लेकर फैंस पहुंचे। इतना ही नहीं आधी रात में फैंस ने शाहरुख की फिल्म का गाना जबरा फैन भी गाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/srkzdarling/status/1587519773121732608?s=20&t=wtzvulcA3Ioijv24hoEM9Q

शाहरुख खान भी अपने जन्मदिन की शानदार शुरुआत देख काफी खुश थे। घर के बाहर फैंस का जोश देख सुपरस्टार का जोश भी हाई हो गया। देर रात मन्नत के बाहर शाहरुख के नाम की गूंज सुनने को मिली। वहीं वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर के चाहनेवालों ने हाथों में उनके पोस्टर और अपनी टी-शर्ट पर उनकी तस्वीर प्रिंट करवा रखी है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन