रायपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, फरक्का एनटीपीसी, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) में 1 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-2 बैडमिंटन टूर्नामेंट में डीपीएस रायपुर की अंडर-14 बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के 113 स्कूलों से करीब 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 600 बालक और 300 बालिकाएं शामिल थीं।

फाइनल मुकाबले में डीपीएस रायपुर की टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल, बैरकपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में अभिमन्यु सिंह, शाश्वत मिश्रा और श्रेयांस मिस्त्री शामिल रहे। टीम के कोच शक्ति मिश्रा ने बताया कि अब यह टीम अक्टूबर माह में हरियाणा के गुरुग्राम में होने वाली सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी, जहां यह टीम भुवनेश्वर जोन का प्रतिनिधित्व करेगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।