दुर्ग। डेली निड्स और पान दुकानों के जरिए प्रतिबंधित हुक्का और नशीली सामग्री बेचने वाले दुकानदारों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने सात दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके पास से लाखों की नशीली सामग्री जब्त की है।

बताया गया कि, एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर शहर भर में चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, हुक्का पॉट्स, फ्लेवर्ड तंबाकू और अन्य नशे के सामान जब्त किए हैं।

कहां से और क्या मिला?

  • मोहन नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एसएसडी डेली निड्स से संचालक रोहित जसवानी के पास से ₹3.52 लाख की नशे की सामग्री जब्त की गई।
  • भिलाई नगर थाना के अंतर्गत सिविक सेंटर स्थित गुलेरी पान सेंटर में संचालक अंकित उपाध्याय की दुकान से हुक्का फ्लेवर और तंबाकू बरामद हुआ।
  • सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में स्थित प्यूमेल डेली निड्स से हरिश तलरेजा की दुकान से भी भारी मात्रा में नशे का सामान मिला।
  • स्मृतिनगर में स्थित वंश पान पैलेस और कैलाश डेली निड्स, साथ ही कादम्बरी नगर और जुनवानी क्षेत्रों से भी फ्लेवर तंबाकू और हुक्का की अवैध बिक्री पकड़ी गई।

इन पर हुई कार्रवाई

  1. रोहित जसवानी (34) – सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
  2. अंकित उपाध्याय – मैत्रीकुंज, रिसाली
  3. हरिश तलरेजा – नेहरू नगर, सुपेला
  4. कैलाश धनकुटे (43) – मॉडल टाउन, स्मृतिनगर
  5. कैलाश बिसाई (27) – कोहका, सुपेला
  6. लक्ष्मीकांत दुबे (53) – जुनवानी, स्मृतिनगर
  7. लक्की चंदानी (42) – कादम्बरी नगर, दुर्ग

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।