बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

दिल्ली एम्स में साइबर अटैक के कारण आज दूसरे दिन भी कामकाज ठप

दिल्ली एम्स में साइबर अटैक के कारण आज दूसरे दिन भी कामकाज ठप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दिल्ली एम्स में साइबर अटैक के कारण आज दूसरे दिन भी कामकाज ठप
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में हैकरों द्वारा बड़ा साइबर अटैक किया गया है। सर्वर डाउन  होने के कारण एम्स का कामकाज आज दूसरे दिन भी ठप है। एम्स के सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक के मामले की सीबीआई, एनआईए सहित सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की साइबर सेल जांच कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

उधर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एम्स सर्वर हैक मामले में कंप्यूटर सेक्शन के दो स्टाफ को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में गुरुवार को एम्स की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि 'विभिन्न सरकारी एजेंसियां एम्स में डिजिटल सेवाओं को दोबारा जारी करने में मदद कर रही हैं।

जल्द ही डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय किया जाएगा। इसके अलावा एम्स प्रशासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। फिलहाल ओपीडी, इमरजेंसी और लैब सहित कई सेवाओं को मैनुअली कर दिया गया है। डीसीपी आईएफएसओ ने बताया कि नई दिल्ली एम्स के एडिशनल सिक्योरिटी ऑफिसर ने एक साइबर अटैक की सूचना दी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन