बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

अंबिकापुर में महसूस किए भूकंप के झटके, जशपुर में था भूकंप का सेंटर…

अंबिकापुर में महसूस किए भूकंप के झटके, जशपुर में था भूकंप का सेंटर…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंबिकापुर। जिले में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे लोगों को भूकंप का अंदेशा हुआ। भूकंप की भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 .1 मांपी गई है। भूकंप का सेंटर जशपुर जिले के बगीचा इलाके को बताया जा रहा है। पिछले 3 सालों में कई बार सरगुजा में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक भूंपक सेस्मोलॉजी सेंटर से लोकेट नहीं हुआ है। भूकंप 4 के मैग्नीड्यूड का है। इससे बहुत ज्यादा जान-माल की हानि नहीं होती है। इस वजह से अभी ये नेशनल मैप पर नहीं दर्शाया गया है। भूकंप के लिहाज से जशपुर भी एक संवेदनशील इलाका बन चुका है।

भू गर्भ शास्त्री अनिल सिन्हा ने बताया कि जशपुर से कई नदियां होकर गुजरती है। ऐसे इलाके कमजोर होते हैं। इन इलाकों में जो धरती के अंदर मौजूद छोटे प्लेट्स होते है, उनका लगातार एडजेस्मेंट होता रहता है। इसी वजह से भूकंप के हल्के झटके लगातार आते रहते हैं। जशपुर में बड़े माइंस नहीं है। इस वजह से इस भूकंप की तीव्रता कम है।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन