छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) के सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय के एनर्जी क्लब ने 14 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने के लिए दो कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें से एक ऊर्जा संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम था।

जिसमें क्रेडा के परियोजना समन्वयक, रायपुर के श्री निहार और डॉ. प्रियंका पचौरी प्रमुख वक्ता थे।कार्यक्रम कि शुरुआत में एंकरिंग टीम द्वारा प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया गया और बाद में प्रमुख वक्ताओं ने संक्षेप में ऊर्जा संरक्षण के लिए आवश्यक नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया।

उन्होंने ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और जिन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में क्रेडा काम कर रहा है, उनके बारे में अपने ज्ञान और अनुभव को साझा किया। विद्यार्थियों ने सोलर पैनल के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

कलिंगा विश्वविद्यालय से जागरूकता कार्यक्रम के लिए समन्वयक श्रीमती शिल्पी चौबे, सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग और श्रीमती स्वाति तिवारी, सहायक प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग थीं।दुसरा कार्यक्रम ऊर्जा संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता थी, जिसमें कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

इस आयोजन की समन्वयक श्रीमती कीर्ति साहू, सहायक प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग, श्री पीयूष दास, सहायक प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग और डॉ. प्रीति पांडे, सहायक प्रोफेसर, रसायन विज्ञान थीं। प्रतियोगिता दोपहर 02 बजे से प्रारंभ हुई। छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण पर पोस्टर बनाने के लिए रचनात्मक और बौद्धिक ज्ञान का उपयोग किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आभा सोनी (बैचलर ऑफ इंटीरियर डिजाइन, प्रथम सेमेस्टर), द्वितीय स्थान सोमिता चक्रवर्ती (एमएससी फोरेंसिक साइंस, प्रथम सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान प्राची गुप्ता (बी.कॉम- ऑनर्स, प्रथम सेमेस्टर) को घोषित किया गया तथा अपूर्वा देवांगन (एमएससी, प्रथम सेमेस्टर) एवं लीशा जैन (बैचलर ऑफ इंटीरियर डिजाइन, प्रथम सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।