TRPDESK.कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इस लॉकडाउन के बीच दिल्ली से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दिल्ली के वसंत कुंज के रहने वाले एक लड़के ने अपने ही पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा कि, मेरे पिता लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं वह हमारे बार-बार मना करने के बाद भी रोजाना शाम को 8 बजे घर से बाहर निकल जाते हैं. बेटे के मुताबिक पिता को कई बार घर के अन्य सदस्यों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की बात नहीं मानते है.

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोनावायरस के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ सक्रमित लोगों की संख्या 219 हो गई है.

बता दें कि कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है. भारत में COVID-19 के मरीजों की संख्या 2300 पार हो गई है वहीं अब तक इस बीमारी से 56 लोगों ने जान गवाईं है. सिर्फ इतना ही नहीं गुरुवार रात जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस से 53 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं, 2069 लोगों को इस बीमारी से संक्रमित बताया गया था. बता दें कि देश में कोरोना संकट को लेकर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है.

See also  Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: 21 मार्च 2026, शनि देव की कृपा से किन राशियों का चमकेगा भाग्य? जानें मेष से मीन तक का हाल

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।