बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

Breaking News: राजीव भवन पहुंचे ईडी के चार अधिकारी, प्रभारियों से पूछताछ जारी, 27 फरवरी को बुलाया दफ्तर

Breaking News: राजीव भवन पहुंचे ईडी के चार अधिकारी, प्रभारियों से पूछताछ जारी, 27 फरवरी को बुलाया दफ्तर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के राजधानी स्थित मुख्यालय- राजीव भवन में मंगलवार को ईडी ने दबिश दी है। चार अधिकारी राजीव भवन में पार्टी के प्रभारियों से पूछताछ कर रहे हैं। इस समय भवन में कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू और प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल लीगल टीम के साथ मौजूद है। ईडी के चार अधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों की एक टुकड़ी भी मौजूद है। टीम ने कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदु से पूछताछ शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शराब घोटाले और सुकमा-कोंटा में राजीव भवन के निर्माण से जुड़े मामले में चल रही जांच के तहत की जा रही है। वहीं, 27 फरवरी को कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को ईडी कार्यालय तलब किया गया है।

कांग्रेस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुकमा और कोंटा में हुए राजीव भवन निर्माण के लिए फंड को लेकर ईडी पूछताछ करने राजधानी के कांग्रेस भवन पहुंची है। वहीं, शराब घोटाला मामले में भी ईडी की जांच तेज चल रही है। हाल ही में राजधानी के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू के दफ्तर बुलाया गया था। वैसे ही बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव 6 महीने से ज्यादा समय के लिए जेल में बंद थे और कुछ ही दिन पहले उन्हें जमानत मिली।

बता दें कि, जिस दिन सुकमा के राजीव भवन का उद्घाटन होना था ठीक उसी दिन पूर्व मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया। फिलहाल लखमा अभी जेल में है और कोर्ट में उन्होंने विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन