Gold Price : सोना के कीमतों में आज यानी गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली। इसी के चलते सोना 58 हजार के पार निकल गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,16 मार्च को सोना 213 रुपए महंगा होकर 58,115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

आज कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 58,115
23 57,882
22 53,233
18 43,586

चांदी में दिखी गिरावट

अगर 999 प्योरिटी वाली चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 361 रुपए सस्ती होकर 66,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले यानी 15 मार्च को ये 66,861 हजार पर पहुंच गई थी।

See also  दंतेवाड़ा सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत आधी रात की घटना,सुबह तक पड़ी रही लाश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।