नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार यूपीएससी सिविस सर्विसेस एग्जाम में उम्मीदवारों को एक और मौका देने के लिए राजी हो गई है। सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है।

सिविल सेवा उम्मीदवार रचना सिंह की याचिक पर बीते कई दिनों से सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई चल रही है। याचिका में कहा गया था कि कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 में हुई यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कई उम्मीदवार शामिल नहीं हो पाए। तो कई विपरीत परिस्थितियों के बीच हुई परीक्षा में अपना बेस्ट नहीं दे पाए।

याचिका में मांग की गई है कि इसलिए ऐसे उम्मीदवार, जिनके लिए 2020 में यूपीएससी परीक्षा देने का आखिरी मौका था, उन्हें एक और अवसर दिया जाए। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  रायपुर आ रही हैं साध्वी निरंजन ज्योति; मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात के बाद लेंगी बड़ी बैठक, जानें पूरा शेड्यूल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।