बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

Horoscope 24 February 2022 : इनका स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा, ये लोग शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, जानें कैसे रहेगा आपका दिन

Horoscope 24 February 2022 : इनका स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा, ये लोग शत्रुओं पर पड़ेंगे भारी, जानें कैसे रहेगा आपका दिन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष राशि -थोड़ा जोखिम भरा समय है। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलेंगे। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ राशि -जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आप भी उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। किसी नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में खलल पड़ सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से स्थिति ठीक है। कोई नई शुरुआत न करें।

मिथुन राशि -शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। पैरों में चोट न लगे, ध्‍यान रखें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार सही चल रहा है।

कर्क राशि -भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। क्रोध पर काबू रखें। अति भावुकता पर काबू रखें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा।

सिंह राशि -घरेलू जीवन को थोड़ा सा शांत होकर निपटाएं। घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा।

कन्‍या राशि -पराक्रम रंग लाएगा। अपनों के साथ की वजह से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार सही दिख रहा है।

तुला राशि -आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन निवेश करने से बचें। वाणी अनियंत्रित न होने पाए। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी दिख रही है।

वृश्चिक राशि -स्थिति सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम रहेगा लेकिन कुल मिलाकर ठीक है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ होगा और व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से जीवन में शुभता बनी रहेगी।

धनु राशि -अज्ञात और काल्‍पनिक भय सताएगा। खर्चों को बढ़ाचढ़ाकर सोच लेंगे और मन परेशान हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। मूत्र सम्‍बन्‍धी दिक्‍कत हो सकती है। चिकित्‍सकीय सलाह जरूर लें।

मकर राशि -आर्थिक मामले सुलझेंगे। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्‍यापार सही चलेगा। संतान से थोड़ी दूरी बन सकती है लेकिन प्रेम की स्थिति अच्‍छी है।

कुंभ राशि -व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय रहेगा लेकिन कानूनी पचड़ों से दूर रहें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन सही है। कुल मिलाकर आपकी स्थिति अच्‍छी दिख रही है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन राशि -स्थिति सुधार की ओर है। आप निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। भाग्‍य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम रहेगा, इसका ध्‍यान रखें। पीली वस्‍तु पास रखें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन