बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

Hurun India Rich List 2024: गौतम अडाणी ने एक बार फिर मुकेश अंबानी को पछाड़ा

Hurun India Rich List 2024: गौतम अडाणी ने एक बार फिर मुकेश अंबानी को पछाड़ा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Hurun India Rich List 2024: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनके परिवार की संपत्ति में एक साल में 95% से बढ़कर कुल 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वेल्थ में आई तेजी के बाद अडाणी परिवार ने अब अंबानी परिवार को पीछे छोड़ दिया है और भारत का सबसे अमीर परिवार का दर्जा हासिल कर लिया। अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है, जिसमें एक साल में 25% की वृद्धि हुई है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद भी गौतम अडाणी एंड फैमिली ने पिछले साल के मुकाबले संपत्ति में 95% की ग्रोथ दर्ज की है।

नाम  वेल्थ (करोड़ रु.)कितना चेंज %कंपनी
गौतम अडाणी एंड फैमिली₹11,61,80095%अडाणी एंटरप्राइजेस
मुकेश अंबानी एंड फैमिली₹10,14,70025%रिलायंस इंडस्ट्रीज
शिव नाडार एंड फैमिली₹3,14,00037%HCL
साइरस एस. पूनावाला एंड फैमिली₹2,89,8004%    सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
दिलीप संघवी₹2,49,90052%सन फार्मा
कुमार मंगलम बिरला एंड फैमिली₹2,35,20087%आदित्य बिरला
गोपीचंद हिंदुजा एंड फैमिली₹1,92,7009%हिंदुजा ग्रुप
राधाकिशन दमानी एंड फैमिली₹1,90,90033%एवेन्यू सुपरमार्ट्स
अजीम प्रेमजी एंड फैमिली₹1,90,70024%विप्रो
नीरज बजाज एंड फैमिली₹1,62,800  35%बजाज ऑटो

HCL के मालिक शिव नाडार और उनके परिवार की संपत्ति 3.14 लाख करोड़ रुपए है, जो उन्हें इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखती है। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस एस. पूनावाला और उनके परिवार की संपत्ति 2.90 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है, जिससे वे चौथे स्थान पर हैं।

इस साल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की एंट्री हुई है। शाहरुख खान की संपत्ति 7,300 करोड़ रुपए हो गई है, जो उनकी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और फिल्मों की सफलता के चलते हुई। जूही चावला, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब अरबपतियों की संख्या बढ़कर अब 334 हो गई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 75 अधिक हैं। पिछले 13 सालों में जब से हुरुन लिस्ट की शुरुआत हुई है, अरबपतियों की संख्या में 6 गुना बढ़ोतरी हुई है। इस साल की लिस्ट में 142 नए बिलेनियर शामिल हुए हैं, जिनमें से कई रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन से जुड़े हैं। इस साल लिस्ट में सबसे कम उम्र का व्यक्ति 21 साल का है, जो भारतीय अरबपतियों की नई पीढ़ी का प्रतीक है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन