बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

Encounter News : BSF कैंप के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी

Encounter News : BSF कैंप के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर रात  हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच खबर मिली है कि नारायणपुर में रविवार देर रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। जिसमे सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस, DRG और BSF के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित BSF कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।

जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन