TRP डेस्क : गोवा विधानसभा चुनाव में इस बार ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की एंट्री के बाद ट्विस्ट की संभावनाएं नज़र आ रही हैं। इस बीच प्रदेश में अपनी सत्ता बचाने के लिए प्रयासरत बीजेपी को अब अपनों के तेवर से असहज होना पड़ रहा है।

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भी इस बार चुनाव लड़ना चाहते हैं और बीजेपी उन्हें टिकट देने से मना कर रही है। उत्पल पर्रिकरगोवा की राजधानी पणजी (Panjim) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनके करीबियों की मानें तो अगर भाजपा से उत्पल को टिकट नहीं मिलता है तो वे निर्दलीय भी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसा होने पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

इस मौके को भांपते हुए AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने उत्पल को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया है। मनोहर पर्रिकर गोवा में काफी लोकप्रिय मुख्यमंत्री रहे और वे केन्द्र में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उत्पल की नाराजगी बीजेपी के लिए काफी भारी पड़ सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं पर्रिकर जी का सम्मान करता हूं. उनका स्वागत है। कोई गैर बीजेपी पार्टी यदि गठबंधन के लिए आती है तो हम विचार करेंगे।”

See also  शराब पर कोरोना सेस : हाई कोर्ट में अब तक जवाब पेश नहीं कर सकी सरकार, कोर्ट ने आखिरी बार 4 हफ्ते का दिया समय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।