बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

MG Gloster: MG मोटर्स लेकर आई है ग्लॉस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानें इसकी खासियत

MG Gloster: MG मोटर्स लेकर आई है ग्लॉस्टर एसयूवी का ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानें इसकी खासियत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

MG Gloster Blackstorm Edition: एमजी मोटर ने भारत में ग्लॉस्टर का नया ब्लैकस्टॉर्म एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह नया स्पेशल एडिशन 2WD और 4WD कॉन्फ़िगरेशन के साथ 6 और 7-सीटर लेआउट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये है। इस स्पेशल एडिशन में एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर हिस्से में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

एक्सटीरियर
ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म एडिशन के बाहरी हिस्से में कई स्थानों पर रेड एक्सेंट में मेटल ब्लैक पेंट स्कीम दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर में स्किड प्लेट, ओआरवीएम, डोर पैनल और हेडलाइट क्लस्टर को रेड गार्निश ट्रीटमेंट दिया गया है. इसके फ्रंट फेंडर पर 'ब्लैकस्टॉर्म' और टेलगेट पर 'ग्लोस्टर' की ब्लैक पेंट फिनिश में बैजिंग दी गई है। इसमें एक नया ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल भी दिया गया है। इसके अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, स्मोक्ड टेललाइट्स, विंडो और फॉग लैंप सराउंड जैसे अन्य एलिमेंट्स को भी ब्लैक कलर में फिनिश दिया गया है।

इंटीरियर
केबिन के अंदर भी डार्क थीम दिया गया है। इसका डैशबोर्ड और अपहोलस्ट्री को अब रेड एक्सेंट के साथ ब्लैक कलर में दिया गया है। साथ ही, डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल बटन, स्टीयरिंग व्हील, फ्लोर मैट, डोर पैड, सीट अपहोल्स्ट्री पर स्टीचिंग और एंबियंट लाइटिंग पर बोल्ड रेड कलर फिनिश दिया गया है।

पॉवरट्रेन
इसके पॉवरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें टर्बो और ट्विन-टर्बो इंजन विकल्पों के साथ स्टैंडर्ड मॉडल वाले बीएस 6 स्टेज 2-अपडेटेड 2.0-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसके ट्विन-टर्बो डीजल वेरिएंट में 4WD कॉन्फ़िगरेशन भी मिलता है।

कीमत
एमजी ग्लॉस्टर ब्लैकस्टॉर्म 6-सीटर 2 व्हील ड्राइव की एक्स शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये, ब्लैकस्टॉर्म 7-सीटर 2 व्हील ड्राइव की एक्स शोरूम कीमत 40.30 लाख रुपये, ब्लैकस्टॉर्म 6-सीटर 4 व्हील ड्राइव की एक्स शोरूम कीमत 43.08 लाख रुपये और ब्लैकस्टॉर्म 7-सीटर 4 व्हील ड्राइव की कीमत 43.08 लाख रुपये रखी गई है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर से होता है मुकाबला
इस एसयूवी का मुकाबला टोयोटा की फॉर्च्यूनर एसयूवी से होता है, जिसमें एक 2.7 L पेट्रोल और एक 2.8 L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन