बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

अब यूपी में एंट्री के लिए RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट होगी जरूरी, CM योगी ने जारी किये निर्देश

अब यूपी में एंट्री के लिए RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट होगी जरूरी, CM योगी ने जारी किये निर्देश
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से यूपी आने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन्स जारी किए हैं। जिसके अनुसार,अब यूपी में प्रवेश करने से पहले दूसरे राज्य के लोगों को RT PCR की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी है। बिना इसके यहां आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही RT PCR की रिपोर्ट 04 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़े: कोरोना संकट के बीच उत्तरप्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो निजी में कराएं इलाज, सरकार उठाएगी खर्च

हालांकि, जो लोग कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं, उन्हें छूट दी जाएगी। यह नियम सड़क/वायु/रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों के लिए भी लागू होंगे। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट है।

यह भी पढ़े: ब्रेकिंग: योगी आदित्यनाथ ने खुद को किया आइसोलेट, सीएम ऑफिस के कई अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित

वहीं रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 के सम्बंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हर स्तर पर सतर्कता के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना महामारी की नियंत्रित स्थिति के बीच हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। तीन फीसदी से अधिक पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। और सभी की टेस्टिंग और गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन