शादी की 30वीं सालगिरह पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल की आज शादी की 30वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर केंद्रीय मंत्री ने अपनी पत्नी सीमा के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर अपनी पत्नी के साथ दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर उनकी शादी की है।

इन तस्वीरों के साथ पीयूष गोयल ने कैप्शन दिया- शादी की 30वीं सालगिरह की बधाई, तुमने मुझे पूरा किया है सीमा। सोशल मीडिया पर नेता और यूजर्स पीयूष गोयल को बधाइयां दे रहे हैं।

बता दें कि मोदी सरकार 2.0 में पीयूष गोयल इस बार कपड़ा मंत्रालय के साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी संभाल रहे हैं। 2019 में वे वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री थे।

पीयूष गोयल एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं जिन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के बोर्ड में कार्य किया है। राजनेताओं के परिवार से संबंधित पीयूष गोयल की मां स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकांता गोयल महाराष्ट्र की तीन बार की विधायक थीं और उनके पिता स्वर्गीय वेद प्रकाश गोयल अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में शिपिंग के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।