जैश के 3 आतंकी को मार गिराने में सेना को मिली कामयाबी :

टीआरपी डेस्क: कश्‍मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट फिलहाल

जारी है। इसी कड़ी में सेना के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा

के राजपुरा में हुए एक एनकाउंटर में अल कायदा के जुड़े आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के

चीफ आतंकी हमीद ललहारी को ढेर कर दिया है।

बता दें कि आतंकवादी जाकिर मूसा के खात्मे के बाद आतंकी संगठन अंसार गजवत उल हिंद ने अपने

नये चीफ का ऐलान किया था। मंगलवार को हुए एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं। इनकी पहचान

हामिद लोन, नवीद तक और जुनैद भट के रूप में हुई है।

आपको याद होगा कि 24 मई को पुलवामा जिले में सेना की जॉइंट टीम ने एक मुठभेड़ में जाकिर मूसा

को ढेर कर दिया था। मूसा जब घाटी में आतंकी संगठन चला रहा था तब हामिद उसका सहयोगी था।

मूसा की मौत के बाद हामिद घाटी में आतंकी साजिशों को अंजाम दे रहा था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।