बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

Operation Sindoor : पाकिस्तान ने रात में 15 सैन्य ठिकानों पर किया हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से किया ध्वस्त

Operation Sindoor : पाकिस्तान ने रात में 15 सैन्य ठिकानों पर किया हमला, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से किया ध्वस्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नेशनल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। बुधवार देर रात पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले के जवाब में भारत ने गुरुवार सुबह कड़ा सैन्य जवाब देते हुए पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया।

पाकिस्तान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 7 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए एक बड़ा हमला किया। अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया।

भारत की त्वरित और सटीक जवाबी कार्रवाई

भारतीय सेना पहले से ही सीमा पर रूस निर्मित S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती कर चुकी थी। जैसे ही पाकिस्तान की ओर से हमले शुरू हुए, यह सिस्टम सक्रिय हो गया और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया।

इसके बाद गुरुवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। हार्पी ड्रोन की मदद से लाहौर, सियालकोट और कराची जैसे अहम शहरों में मौजूद एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को ध्वस्त कर दिया गया।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन