पाकिस्तान: पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक हिंदू युवा को वायुसेना में पायलट के रूप में चयनित किया गया है। राहुल देव नाम के यह युवा पाकिस्तानी वायुसेना में जीडी (जनरल ड्यूटी) पायलट अफसर के रूप में भर्ती हुए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राहुल देव सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थरपारकर के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में थरपारकर वह जगह है जहां हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या निवास करती है। विकास से वंचित इस इलाके के राहुल पाकिस्तान वायुसेना में पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कई सदस्य सिविल सेवा के साथ-साथ सेना के अन्य अंगों में सेवाएं दे रहे हैं। विशेष रूप से देश के कई बड़े डॉक्टर हिंदू समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती रहे, तो आने वाले समय में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे।

See also  CG BJP President Kiran Singh Dev Injured: सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।