बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

PM Modi Mann Ki Baat : ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर, 'मन की बात' में बोले मोदी, नक्सलवाद का भी जिक्र

PM Modi Mann Ki Baat : ऑपरेशन सिंदूर बदलते भारत की तस्वीर, 'मन की बात' में बोले मोदी, नक्सलवाद का भी जिक्र
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 122वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारत की विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना की, जिसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

उन्होंने कहा, आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ऑपरेशन सिंदूर ने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्होंने इसे केवल सैन्य मिशन नहीं, बल्कि भारत के साहस, आत्मनिर्भरता और तकनीकी शक्ति का प्रतीक बताया। मोदी ने कहा, हमारे जवानों ने भारत में बने हथियारों और तकनीक के साथ आतंकी ठिकानों को तबाह किया, यह आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन ने देशभर में देशभक्ति की लहर पैदा की, जहां शहरों, गांवों और कस्बों में तिरंगा यात्राएं निकलीं और युवा सिविल डिफेंस के लिए आगे आए। सोशल मीडिया पर कविताएं, गीत और पेंटिंग्स के जरिए सेना को सम्मान दिया गया। चंडीगढ़ के वीडियो खूब वायरल हुए। बिहार के कटिहार और यूपी के कुशीनगर में कई परिवारों ने नवजात बच्चों का नाम 'सिंदूर' रखा।

गढ़चिरौली में नया सवेरा

पीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के काटेझरी गांव की कहानी साझा की, जहां पहली बार बस पहुंची और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा, यह गांव, जो कभी माओवादी हिंसा से प्रभावित था, अब बुनियादी सुविधाओं के साथ बदल रहा है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता मिली, जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95% परिणाम के साथ जिला शीर्ष पर रहा और 12वीं में छठा स्थान हासिल किया।

गिर में शेरों की आबादी में वृद्धि

पीएम ने गुजरात के गिर जंगल में शेरों की आबादी में वृद्धि की खुशी जताई, जो पांच साल में 674 से बढ़कर 891 हो गई। उन्होंने 11 जिलों में 35,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में की गई गणना की चुनौतियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, यह सफलता सामुदायिक भागीदारी, उन्नत तकनीक और वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं का परिणाम है। गुजरात में वन विभाग में महिलाओं की नियुक्ति को भी उन्होंने सराहा।

ड्रोन दीदी से स्काई वॉरियर्स तक

मोदी ने 'ड्रोन दीदी' पहल की प्रशंसा की, जिसमें महिलाएं खेती में ड्रोन का उपयोग कर रही हैं। तेलंगाना के संगारेड्डी में महिलाएं 50 एकड़ जमीन पर ड्रोन से दवा छिड़क रही हैं और 'स्काई वॉरियर्स' के नाम से जानी जा रही हैं। ये महिलाएं खेती में क्रांति ला रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वैश्विक उत्साह

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम ने योग को अपनाने की अपील की, कहा, योग आपके जीवन को बदल देगा। उन्होंने आंध्र प्रदेश के योगआंध्र अभियान का जिक्र किया, जिसका लक्ष्य 10 लाख योग साधकों का समूह बनाना है। इस साल वे विशाखापत्तनम में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मोदी ने कहा, कॉरपोरेट्स, स्टार्टअप्स और युवा भी योग को बढ़ावा दे रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये उपलब्धियां, चाहे सुरक्षा, ग्रामीण विकास, वन्यजीव संरक्षण या महिला सशक्तिकरण—बदलते भारत की तस्वीर हैं। हमारी सेना के साहस से लेकर युवाओं की आकांक्षाओं तक, भारत प्रगति और गर्व की नई कहानी लिख रहा है।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन