बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

नीति आयोग की बैठक में PM मोदी का संदेश – 'टीम इंडिया' बनकर करें काम

नीति आयोग की बैठक में PM मोदी का संदेश – 'टीम इंडिया' बनकर करें काम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार (24 मई) को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक हुई। बैठक की थीम 'विकसित भारत के लिए विकसित राज्य' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के अफसर शामिल हुए। PM मोदी ने सभी राज्यों से कहा कि वे केंद्र सरकार के साथ मिलकर 'टीम इंडिया' की भावना से काम करें, ताकि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सके।

विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है

PM मोदी ने कहा- विकसित भारत हर भारतीय का लक्ष्य है। जब हर राज्य विकसित होगा तो भारत विकसित होगा। हमें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और टिकाऊ शहरों के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए। हर राज्य को वैश्विक स्तर का पर्यटन स्थल विकसित करना चाहिए, जिससे न सिर्फ स्थानीय विकास होगा, बल्कि रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

टीम इंडिया की तरह काम करें तो लक्ष्य असंभव नहीं

PM मोदी ने कहा-हमें विकास की गति बढ़ानी होगी। अगर केंद्र और सभी राज्य एक साथ मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। पीएम मोदी ने महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। PM ने कहा-कानून और नीतियां इस प्रकार बनाई जाएं कि महिलाएं सम्मानपूर्वक और सुरक्षित तरीके से कार्यक्षेत्र में शामिल हो सकें। जब नीतियों का असर आम लोगों के जीवन में दिखता है तब ही वे बदलाव एक सशक्त आंदोलन का रूप लेते हैं।

PM से बातचीत करते कई राज्यों के सीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की।

तीन राज्यों के सीएम नहीं पहुंचे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले से निर्धारित कार्यक्रम का हवाला देते हुए मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया। केरल के CM पिनाराई विजयन ने अपनी ओर से अपने कैबिनेट सहयोगी के एन बालगोपाल को भेजा। इसी तरह, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी भी बैठक में शामिल नहीं हुए।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन