TRPDESK. रामानंद सागर की रामायण लॉकडाउन के चलते फिर से दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हो रही है. सालों पहले भी रामायण दर्शकों की पहली पसंद थी. आज जब इसे दोबारा से री-टेलीकास्ट किया जा रहा है तो इस शो ने टीआरपी में रिकॉर्ड बनाया है.

(PIB) ने एक गुडन्यूज शेयर की है. पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि कि बार्क रेटिंग में रामायण के रिपीट शो ने बाजी मारी है. पीआईबी के ट्वीट में लिखा है- बार्क के अनुसार, दूरदर्शन पर रामायण के री-टेलीकास्ट ने हिंदी GEC (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल) शो कैटिगरी में 2015 के बाद से अभी तक की हाईएस्ट रेटिंग पाई है. प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने भी इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 2015 में जब से बार्क ने टीवी ऑडियंस मेजरमेंट शुरू किया तबसे रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी रिकॉर्ड बना दिया है. इससे साफ है कि कोरोना से जंग के दौरान लोग रामायण देखना पसंद कर रहे हैं.

See also  भारत में आज मिले कोरोना के 2.71 लाख नए मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 15.50 लाख

लॉकडाउन के दौरान कई पुराने शोज को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है. इनमें रामायण, महाभारत, देख भाई देख, चाणक्य, शक्तिमान, सर्कस, बुनियाद, ब्योमकेश बख्शी, श्रीमान श्रीमति शामिल हैं. रामानंद सागर की रामायण ने पहले भी रिकॉर्ड बनाए थे. इस टीवी सीरीज को 82% व्यूअरशिप मिल थी. ये किसी भी टीवी सीरीज के लिए रिकॉर्ड है.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।