राबर्ट वाड्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने रद्द किया असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा, हुई होम आईसोलेट
iamge source : google

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से प्रियंका गांधी वाड्रा होम आइसोलेशन पर चली गईं हैं। इसके साथ ही उन्हें अपना असम में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। हालांकि प्रियंका ने यह कदम पति राबर्ट वाड्रा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उठाया है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं वीडियो शेयर कर दी।

प्रियंका गांधी ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

फिलहाल प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रियंका गांधी ने अपने वीडियो में कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है। मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी।

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा कि ‘’हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ।’’

See also  डीजीपी ने सुकमा जिले के 61 पुलिस जवानों को दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

देश में कोरोना के 81 हजार 466 नए मामले दर्ज

बता दें, देश में आज शुक्रवार को कोरोना के 81 हजार 466 नए केस दर्ज हुए हैं, जो बीते छह महीनों में सबसे ज्यादा हैं। नए मामले सामने आने के बाद अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 23 लाख 3 हजार 131 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक देश में दो अक्टूबर 2020 को एक दिन में संक्रमण के 81 हजार 484 नए मामले सामने आए थे। बड़ी बात यह है कि कल संक्रमण से 469 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 63 हजार 396 हो गई है। इससे पहले छह दिसम्बर को 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 482 मामले सामने आए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।