टीआरपी डेस्क: हवस में आदमी किस कदर अंधा हो जाता है इसकी एक घटना हैदराबाद में सामने आई

जिसमें एक कॉलेज छात्रा ने अपनी मां की सिर्फ इसलिए हत्‍या कर दी क्‍योंकि मां ने उसे कई लड़कों से

अफेयर रखने पर डांटा था।

 

मां की डांट से नाराज 19 साल की कीर्ति ने अपने पड़ोसी शशि की मदद से रजिता का गला उसी

की साड़ी से उस समय घोंट दिया जब वह सो रही थी।

 

बाद में वे शव को शशि की कार में रखकर थुम्‍मलागुड़ा ले गए और वहां रेल की प‍टरियों पर

इस तरह डाल दिया ताकि वह ट्रेन हादसा जैसा लगे। राज खुलने पर पुलिस ने लड़की और

उसके दो दोस्‍तों को हिरासत में ले लिया है।

 

पुलिस का चकमा देने बेटी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

जांच के मुताबिक, 24 अक्‍टूबर को रजिता के पति श्रीनिवास रेड्डी जब द्वारका कॉलोनी के अपने घर लौटे तो

See also  हरियाणा की इन दो लोकसभा सीटों पर EVM की जांच होगी

पाया कि मकान में ताला पड़ा है। जब उन्‍होंने रजिता को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया।

जब श्रीनिवास ने बेटी कीर्ति को फोन किया तो उसने दावा किया कि वह विशाखापत्‍तनम घूमने गई है। श्रीनिवास ने

उसे बताया कि उसकी मां गायब है इसलिए वह जल्‍द हैदराबाद वापस आ जाए। कीर्ति शनिवार को वापस आ गई

और रजिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 

पिता पर ही लगा दिए झूठे आरोप

कीर्ति ने आरोप लगाया कि उसका शराबी पिता मां के साथ अकसर झगड़ता रहता था और शराब के नशे में उसके

साथ मारपीट भी करता था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।