बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की कोरोना संक्रमण से मौत

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की कोरोना संक्रमण से मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण मौत हो गई है। रोहित कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में हार गए। रोहित सरदाना वर्तमान में प्रमुख मीडिया चैनल आज तक से जुड़े हुए थे। 2000 के दशक के शुरुआती दिनों में एक कॉपी एडिटर के रूप में शुरुआत करने से दिग्गज पत्रकार रैंकों के माध्यम से बढ़े थे। 

लंबे समय से टीवी मीडिया (TV Media) का चेहरा रहे रोहित सरदाना (Rohit Sardana) इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल (Aaj Tak) प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ (Dangal) की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। 

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन (Rohit Sardana Passes Away) हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।'

https://twitter.com/sudhirchaudhary/status/1388024699968376837?s=20
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन