टीआरपी डेस्क। चार माह के शयन के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु देवउठनी ग्यारस पर 8 नवंबर को जागेंगे लेकिन वैवाहिक आयोजनों का दौर 19 नवंबर से शुरू होगा। इस बार पंचांगों में विवाह के शुद्ध मुहूर्त देवउठनी ग्यारस के 11 दिन बाद दिए गए हैं।

इस वर्ष अब नवंबर में 6 और दिसंबर 2 मुहूर्त सहित कुल 8 मुहूर्त शेष हैं। इसके बाद 15 दिसंबर को गुरु अस्त होने और मलमास लगने से एक माह के लिए वैवाहिक आयोजन एकबार फिर थम जाएंगे। दिसंबर से जनवरी के बीच मलमास और मार्च से अप्रैल के दौरान मीन की संक्रांति के कारण वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। ज्योतिर्विदों के अनुसार इस बार 3 नवंबर बृहस्पति धनु राशि में आएगा। इसके चलते कन्याओं का गुरु बल वृद्धि होने से विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

इस साल सिर्फ 8 मुहूर्त

नवंबर 2019 : 19,20,22,23,28,30
दिसंबर 2019 : 11, 13

अगले वर्ष 2020 में होंगे 52 मुहूर्त

जनवरी : 17, 19, 20, 22, 24, 26, 29, 30 व 31
फरवरी : 3, 5, 9, 10, 16, 19, 20, 21, 26, 27 व 28
मार्च : 1, 2, 8, 11 व 12
अप्रैल : 15, 16, 17, 20, 23, 26
मई : 3, 4, 6, 7, 10, 17, 18, 20 , 22
जून : 7, 10, 11 , 17
नवंबर : 5, 25,30
दिसंबर : 1, 7, 8, 9, 11

See also  अम्बेडकर अस्पताल की नाली में बहती दिखी खून की धार, जांच में जुटी पुलिस…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।