रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य-स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एक नवम्बर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के

समस्त जिलों में सभी शासकीय कार्यालयों-संस्थाओं के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया है।

 

ज्ञात हो कि राज्य-स्थापना दिवस पर पूर्व में एक नवम्बर को केवल रायपुर जिले के सभी शासकीय

कार्यालयों-संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।

 

जिसे संशोधित करते हुए राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश के लिए सभी शासकीय कार्यालयों-संस्थाओं में

एक नवम्बर को सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस आशय का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग

मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी कर दिया गया है।

 

लगातार दिन अवकाश

बता दें कि एक नवंबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है, जिसके बाद अगले दो दिनों में शनिवार और रविवार होने की वजह से सरकारी दफ्तरों में छुटटी रहेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।