मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में देश की तीन बड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। इस मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया के बयान के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप का महोल बना हुआ है साथ ही इस मामले में कई हस्तियों के नाम भी सामने आ चुके है और ड्रग एंगल सामने आने के बाद लगातार गिरफ्तारियों का दौर भी जारी है। अब मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय ने सलमान खान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

सेलिब्रिटीज़ को कोर्ट में पेश होने का नोटिस

इस मामले में मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा के परिवाद पर कोर्ट ने सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को सात अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मुंबई में कई जगहों पर छापे मारे। एजेंसी ने पांच लोगों को हिरासत में लिया, जिनके पास से चरस और गांजा बरामद हुए हैं। हालांकि, इनका सुशांत केस से सीधा जुड़ाव नहीं है। सभी से पूछताछ हो रही है।

See also  CBSE 10th Supplementary Exam Result 2025 : सीबीएसई 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट घोषित, 48.68 रहा पासिंग पर्सेंटेज, लड़कियों ने मारी बाजी…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।